जरा हटके
अजब-गजब खबर: इस मंदिर में नूडल्स और चॉप खाते हैं 'भगवान'
Bhumika Sahu
23 Oct 2022 5:24 AM GMT

x
इस मंदिर में नूडल्स और चॉप खाते हैं 'भगवान'
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई बार आपने भगवान को मंदिरों में प्रसाद के रूप में लड्डू और मिठाइयां भोगते हुए देखा होगा, मगर आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां प्रसाद के रूप में नूडल्स और चॉप का इस्तेमाल किया जाता है। बता दे की, यह मंदिर मां काली का है और इस मंदिर में यह अनोखा प्रसाद चढ़ाया जाता है। आपको बता दें कि देवी मां को प्रसाद में नूडल्स-चॉप चढ़ाने वाला यह मंदिर कोलकाता के तंगरा इलाके में स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, एक तिब्बती शैली है और उसी शैली की यह ऐतिहासिक सड़क पुराने कोलकाता और पूर्वी एशिया की सुंदर संस्कृति को एक साथ दर्शाती है। सबसे मजेदार बात यह है कि इस मंदिर में देवी मां को न केवल प्रसाद में चीनी व्यंजन चढ़ाया जाता है
, बल्कि यहां जलाई जाने वाली अगरबत्ती भी चीनी होती है। मंदिर के प्रसाद के अलावा यहां की खुशबू भी बाकी मंदिरों से अलग महसूस होती है। एक बंगाली पुजारी इस मंदिर में अनुष्ठान करता है और बुरी आत्माओं को दूर रखने के लिए विशेष अवसरों पर हाथ से बने कागजों को जलाता है।
मंदिर के निर्माण से पहले इस स्थान पर पिछले 60 वर्षों से केवल हिंदुओं द्वारा एक पेड़ के नीचे देवी मां की पूजा की जाती थी। बता दे की, यहां के लोगों का कहना है कि कई साल पहले एक चीनी लड़का गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था। 10 साल तक उसका इलाज चला लेकिन वह संतुष्ट नहीं हो रहा था। फिर एक दिन उसके माता-पिता ने उसे उसी पेड़ के नीचे लिटा दिया और देवी माँ से प्रार्थना की। उस दिन लड़का चमत्कारिक रूप से स्वस्थ हो गया और तब से यह मंदिर हिंदू समुदाय के साथ-साथ चीनी समुदाय के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है।
Next Story