जरा हटके

गजब! लड़कों को भी स्कर्ट पहनकर जाना होगा स्कूल, ये कैसा आदेश का भाई!

jantaserishta.com
5 Nov 2021 1:52 PM IST
गजब! लड़कों को भी स्कर्ट पहनकर जाना होगा स्कूल, ये कैसा आदेश का भाई!
x

DEMO PIC

स्कूल की टीचर ने क्या कहा?

नई दिल्ली: स्पेन (Spain) में #ClothesHaveNoGender अभियान एक बार फिर चर्चा में है. यहां एक स्कूल (School) ने लड़कों और लड़कियों दोनों को 'लैंगिक समानता' (Gender Equality) का संदेश देने के लिए क्लास में स्कर्ट (Skirts) पहनकर आने के लिए कहा है. दरअसल, कुछ समय पहले एक छात्र के स्कर्ट पहनने पर उसे स्कूल से निकाल दिया गया था. इसके बाद इस अभियान ने जोर पकड़ा.

'मिरर यूके' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एडिनबर्ग के कैसलव्यू (Castleview) प्राइमरी स्कूल ने छात्र और छात्राओं दोनों को क्लास में स्कर्ट पहनकर आने के लिए कहा है. जिसके बाद सभी स्कूली बच्चों ने 'वियर ए स्कर्ट टू स्कूल' अभियान में भाग लिया. ये 'Clothes Have No Gender' अभियान का ही हिस्सा है.
ये अभियान तब शुरू हुआ, जब कुछ महीने पहले 15 वर्षीय छात्र मिकेल गोमेज़ (Mikel Gomez) को क्लास में स्कर्ट पहनने के बाद स्कूल से निकाल दिया गया था. अभियान सबसे पहले स्पेनिश शहर बिलबाओ (Bilbao) में लॉन्च किया गया था.
एडिनबर्ग लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, कैसलव्यू स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ टीचर्स भी स्कर्ट पहने नजर आएंगे. उन्होंने मिकेल गोमेज़ के समर्थन में, रूढ़ियों को तोड़ने के लिए 'Wear A Skirt To School' कैंपेन में हिस्सा लेने का फैसला किया है.
इसको लेकर स्कूल की महिला टीचर मिस व्हाइट ने कहा- "स्कूल रूढ़ियों को तोड़ने की दिशा में बढ़ रहा है. हमने 'वियर ए स्कर्ट टू स्कूल डे' का आयोजन किया है. किसी को स्कर्ट पहनने के लिए मजबूर नहीं किया गया है."
हालांकि, इस कदम की कुछ पैरेंट्स ने प्रशंसा की, तो किसी ने इसपर आपत्ति भी जताई. कुछ लोगों ने कहा कि इसका शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. बच्चों को पढ़ाई कराएं और यह सब ना करवाएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story