जरा हटके
मेक्सिको की गुफा से निकला चमगादड़ों का झुंड, देखें वीडियो
Tara Tandi
26 July 2022 10:05 AM GMT

x
चमगादड़ों को आमतौर जंगलों या ऐसी जगहों पर पाया जाता है जहां इंसानों का आना-जाना कम होता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चमगादड़ों को आमतौर जंगलों या ऐसी जगहों पर पाया जाता है जहां इंसानों का आना-जाना कम होता है। यदि कोई चमगादड़ अचानक से सामने आ जाएं अमूमन हर कोई घबरा जाता है। लेकिन अक्सर इंसानों और चमगादड़ों का कहीं ना कहीं आमना-सामना हो ही जाता है। मेक्सिको की एक गुफा से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसे देखा किसी की आंखें खुली की खुली रह जा रही है।
Watch this endless river of bats emerging from this cave
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) July 22, 2022
This is Cueva de los Murciélagos in Mexico pic.twitter.com/JbmbhOdgHc
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर साइंस गर्ल नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया, अनगिनत चमगादड़ों की नदी, जो एक गुफा से निकल रही है। ये गुफा मैक्सिको में है, जिसे Cueva de los Murcielagos नाम से जाना जाता है।' बता दें कि इस वीडियो को एक कार से रिकार्ड किया गया है, जिसमें यह देखा गया कि अनगिनत चमगादड़ क्यूवा डे लॉस मर्सिएलागोस, जो की एक गुफा है, उसमे से एक साथ उड़ते हुए एक दिशा की ओर जा रहे हैं।' यह वीडियो दूर से आसमान में एक काले धुएं के गुबार जैसा नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिर्फ दो ही दिनों में 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, इसके साथ ही करीब 25 हजार लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है, जबकि 1.65 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है, यही नहीं यह संख्या अभी भी तेजी से बढ़ रही है। एक यूजर ने मक्खरी करते हुए लिखा, 'बैटमैन ने अपने सबसे बड़े मिशन के लिए इन चमगादड़ों को तलब किया है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'यह एक खूबसूरत नजारा है। चमगादड़ हमारे ग्रह के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।'

Tara Tandi
Next Story