जरा हटके

शख्स की रिक्वेस्ट पर बजा खास गाना, वायरल हो रहा ये फनी वीडियो

Gulabi
9 Feb 2022 11:30 AM IST
शख्स की रिक्वेस्ट पर बजा खास गाना, वायरल हो रहा ये फनी वीडियो
x
इंटरनेट की दुनिया में एक से एक बढ़कर एक वीडियो रोजाना अपलोड किए जाते हैं
Funny Video: इंटरनेट की दुनिया में एक से एक बढ़कर एक वीडियो रोजाना अपलोड किए जाते हैं. इनमें सबसे ज्यादा क्रेज फनी वीडियोज को लेकर रहता है. ऐसे वीडियो किसी के भी चेहरे पर स्माइल बिखेरने का काम करते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का गूगल असिस्टेंट से 'जिंदगी बर्बाद करने वाली धुन' बजाने की रिक्वेस्ट करता है. उसकी रिक्वेस्ट पर जो गाना बजता है वो उससे वो अपना सिर पिटने लगता है.
शख्स की रिक्वेस्ट पर बजा यह गाना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हाथों में फोन लिए गूगल से अपने पसंदीदा गाने को बजाने की अपील करता है. वो कहता है, 'ओके गूगल, जिदंगी बर्बाद करने वाली धुन बजाओ.' कुछ सेकेंड ठहरने के बाद उसके फोन पर 'मेरे यार की शादी है' गाने की धुन बजने लगती है. इस धुन के बजते ही लड़का परेशान हो जाता है. उसकी हरकतों को देख किसी की भी हंसी छूट जाएगी.

वायरल हो रहा ये फनी वीडियो
लड़के के इस फनी वीडियो को kumarashish8400 नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. इस फनी वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी खूब अपने फनी रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि इसी कड़ी से जुड़े और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
Next Story