जरा हटके

शख्स के गोद में बैठा सांप, वीडियो देख अटक जाएगी सांसे

Gulabi
3 Nov 2021 3:43 PM GMT
शख्स के गोद में बैठा सांप, वीडियो देख अटक जाएगी सांसे
x
शख्स के गोद में बैठा सांप

जिस सांप को दूर से देखकर इंसान की धड़कनों की बीट संभल नहीं पाती, अगर वो गोद में बैठ जाए तो क्या ही बुरा हाल होता होगा। एक बंदे के साथ ऐसा हुआ है। सांप उसको उसकी गोद में बैठकर घूर रहा था। शख्स सांप को देख रहा था। उसकी सांसें फूल रही थी। सांप ऐसे बैठा था मानों बस अभी अटैक करने वाला ही है। वो शख्स की ओर देखे जा रहा था, ऐसे लग रहा था जैसे वो अभी उसे काटने वाला है।


बंदा बिलकुल भी नहीं हिला, वो पत्थर बनकर बैठा रहा जब तक सांप अपने आप एक साइड हो गया।@Jamie24272184 ने इसका वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि वो कैसे बंदे की गोद में बैठ जाता है और फिर बंदा बस उसे देखता रहता है। वो जरा सा भी नहीं हिलता। आखिर में वो एक लकड़ी से सांप को टच करता है। सांप एक साइड को हो जाता है और बंदा झट से खड़ा होकर अपनी जान बचा लेता है। यूजर्स ने कमेंट किए, उन्होंने बताया कि वो तो यह खतरनाक वीडियो देखकर ही डर गए।
Next Story