जरा हटके

एक ऐसा रेस्टोरेंट जहां इंसान नहीं, बल्कि रूबी 'रोबोट' परोसते हैं खाना, देश के कोने- कोने से खाने आते हैं लोग

Gulabi
8 Dec 2020 8:10 PM IST
एक ऐसा रेस्टोरेंट जहां इंसान नहीं, बल्कि रूबी रोबोट परोसते हैं खाना, देश के कोने- कोने से खाने आते हैं लोग
x
यह रेस्टोरेंट उत्तर भारत का ऐसा पहला रेस्टोरेंट है जहां पर खाना सर्व करने के लिए कोई वेटर नहीं है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल कई ऐसी खबरें आ जाती हैं जो हैरान कर जाती है। ऐसी ही एक खबर आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। यह खबर 'पिंक सिटी' जयपुर की है। जहाँ एक रेस्टोरेंट में इंसान नहीं बल्कि 'रोबोट' खाना परोसते हैं। सुनकर आपके होश उड़ गए होंगे ना लेकिन यह सच है। जी दरअसल, यहाँ के 'The Yellow House' में 'रोबोट' खाना परोसते हैं। वैसे यह रेस्टोरेंट उत्तर भारत का ऐसा पहला रेस्टोरेंट है जहां पर खाना सर्व करने के लिए कोई वेटर नहीं है, बल्की केवल एक 'रोबोट' करता है।


वैसे यहां का खाना टेस्टी भी बहुत है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि The Yellow House रेस्टोरेंट जयपुर के राज मंदिर सिनेमा के पास सिल्वर स्क्वेयर मॉल के बेसमेंट में है। यहां पर जो रोबोट काम करती है उसका नाम 'रूबी' है। वह जयपुर के आर्य कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाई गई है और उसे जापान से प्रेरित होकर बनाया है। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि इस रोबोट में मोशन सेंसर भी लगाए गए हैं। यह रोबोट पूरे रेस्टोरेंट में आराम से घूमती है।

वहीं जब भी कोई इसके रास्ते में आता है तो उसे यह Excuse Me कहकर हटने के लिए भी कहती है। आपको हम यह भी बता दें कि इस रेस्टोरेंट की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें विक्टोरियन फ़र्नीचर लगा है और इसे राजस्थान का पारंपरिक लुक दिया गया है। इस रेस्टोरेंट में वेजिटेरियन फ़ूड सर्व किया जाता है। यहाँ के मेन्यू में इंडियन मेन कोर्स, इटैलियन और दक्षिण एशियाई खाना शामिल है।


Next Story