जरा हटके

बारिश के बीच तिरपाल ओढ़कर शादी के लिए निकली बारात

Gulabi Jagat
6 Sep 2022 8:11 AM GMT
बारिश के बीच तिरपाल ओढ़कर शादी के लिए निकली बारात
x
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में बारात जाने के लिए लोगों की उत्सुकता देखने लायक है। सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही हास्यास्पद कमेंट भी लिख रहे हैं। एक यूजर मोहित कुमार ने लिखा है- तांत्रिक द्वारा निकला गया शुभ मुहूर्त।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी शहर में तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से बाजार में उपस्थित लोग आसपास के दुकान पर जा छुपे हैं। वहीं, सड़क पर गिनी चुनी गाड़ियां चल रही हैं। लोग बारिश के जाने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग मोबाइल सर्फिंग कर समय गुजार रहे हैं। तभी दूर से गाजे बाजे की आवाज सुनाई देती है।
लोग भारी बारिश के बीच गाजे बाजे को सुन चौंक जाते हैं। तभी डीजे और बैंड बाजे वाले गाजे बाजे के साथ दस्तक देने लगते हैं। वहीं, सबसे मजेदार बात यह है कि डीजे के पीछे बारात भी है। भारी बारिश से बचने के लिए बारात में शामिल लोग बड़ा तिरपाल कैरी कर रहे हैं। इस तिरपाल को सभी लोग पकड़े हैं और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।
जब बारिश का पानी तिरपाल से भर जाता है, तो कुछ लोग देसी स्टाइल में तिरपाल से पानी नीचे गिरा रहे हैं। वहीं, कुछ लड़के और लड़कियां गाने के मुखड़े पर बारिश में थिरकते नजर आ रहे हैं। डीजे वाला भी बारिश में दिलेर मेहँदी का गाना 'बोलो ता रा ता रा' से माहौल को खुशनुमा बनाए हुए है।
इस वीडियो को रूपिन शर्मा ने शेयर की है

इस वीडियो को भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रूपिन शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से दोबारा शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है-शुभ मुहूर्त...शादी होनी ही चाहिए। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। कुछ लोगों ने कमेंट कर बारात में शामिल लोगों की तारीफ की है। यह वीडियो शायद शादी के पिछले सीजन का है।
Image Credit: Rupin Sharma IPS
Next Story