
x
ऐसे में हरकोई इनके फनी और इंट्रेस्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते देखा जाता है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसे देख हर किसी का चेहरा खिल गया है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Trending Video In Hindi: सोशल मीडिया पर रोजाना रोमांचक और मनोरंजक वीडियो तेजी से वायरल होते देखे जा रहे हैं. इसमें ज्यादातर वीडियो पालतू जानवरों के होते हैं. पालतू जानवर बेहद क्यूट होने के साथ ही सभी के पसंदीदा होते हैं. ऐसे में हरकोई इनके फनी और इंट्रेस्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते देखा जाता है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसे देख हर किसी का चेहरा खिल गया है.
डॉगी के मनपसंद खाने में नानवेज सबसे आगे आता है. ऐसे में वह किसी भी कंडिशन में नानवेज खाने को बर्बाद नहीं जाने देते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ऐसे ही डॉगी को देखा जा रहा है जिसे उसका मालिक मांस का टुकड़ा जमीन पर गिर जाने के कारण खिला देता है. और यह बात डॉगी को पता चलने पर उसे काफी बूरा लगता है.
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को मांस का टुकड़ा काटते देखा जा रहा है. जिससे की गलती से एक टुकड़ा जमीन पर गिर जाता है. जिसके बाद वह उस टुकड़े को कचने में फेंकने के बजाय अपने कुत्ते को खिला देता है. कुत्ता भी मांस का टुकड़ा पाकर काफी खुश हो जाता है. वहीं इसके बाद उसका मालिक डॉगी को उसके साथ हुए धोखे के बारे में बताने के लिए इसका वीडियो दिखाता है.
जिसे देख कुत्ते को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है और वह इस बात से नाराज होकर अपने ही मालिक पर भौंकते हुए इस तरह के व्यवहार के लिए शिकायत करते हुए दिख रहा है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं हर कोई इसे तेजी से अपने दोस्तों के बीच शेयर कर रहा है. फिलहाल इसे शेयर किए अभी पांच घंटे ही हुए हैं और सोशल मीडिया पर इसे तकरीबन एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.
Next Story





