जरा हटके

झील किनारे बैठा शख्स पकड़ रहा था मछली, हुआ कुछ ऐसा, खुद ही चल दिया उसके पीछे, देखें वीडियो

Gulabi
3 Sept 2021 3:31 PM IST
झील किनारे बैठा शख्स पकड़ रहा था मछली, हुआ कुछ ऐसा, खुद ही चल दिया  उसके पीछे, देखें वीडियो
x
शख्स पकड़ रहा था मछली

ऐसा भी होता है भाई? सोचकर देखो कि आप बड़े ही आराम से बैठे मछली पकड़ने के लिए बैठे हो और जब मछली जाल में फंसती है तो उसे खींचने की कोशिश करते हो लेकिन मछली ही आपको खींचकर ले जाती है। वो भी पानी के बीच। ऐसा सच्ची में एक जनाब के साथ हुआ है। Lorant Szabo हंगरी के रहने वाले हैं। वो मछली पकड़ रहे थे तभी एक बड़ी सी मछली जाल में आ गई और वो लोरेंट को खींचकर ही ले गई।

लोरेंट Lake Harsasberki के किनारे बैठकर आराम से मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच एकदम से एक मछली जाल में आ गई। वो खींचने लगे। उन्होंने काफी जोर लगाया और वो मछली उन्हें ही खींचकर पानी के अंदर ले गई।

इसमें देखा जा सकता है कि मछली उन्हें खींचकर पानी में ले जाती है। वो बाद में वापस आते हैं। हालांकि मछली उनकी फिशिंग रॉड भी पानी में ले जाती है, जिसे खोजने में उन्हें काफी समय लगा। उन्होंने बताया, 'लाइन स्टक हो गई थी। एक बड़ी मछली मुझे खींचकर ले गई। बाद में मैंने एक मछली पकड़ी जिसका वजन 66 किलो था।'
Next Story