जरा हटके
नदी में एक साथ तैरते दिखी शार्क और मगरमच्छ की जोड़ी, video देख हैरान हुए लोग
Shubhra Nandy
26 March 2021 11:11 AM IST

x
समुद्र की दुनिया वाकई अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | समुद्र की दुनिया वाकई अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है. यहां किस पल क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. इसी का सबूत आपको एक ऐसे वीडियो में देखने को मिल जाएगा, जो इन दिनों बड़ी तेजी से पॉपुलर हो रहा है. ये वीडियो देखने के बाद यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. सोशल मीडिया की दुनिया में जो वीडियो पसंद किया जा रहा है, उसमें शार्क और मगरमच्छ को नदी में एक साथ तैरते हुए देखा जा सकता है. इसी वाकये से जुड़ा एक वीडियो लोगों की दिलचस्पी की वजह बना हुआ है.
सोशल मीडिया पर शार्क और मगरमच्छ के नदी में एक साथ तैरने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो फ्लोरिडा (Florida) के रहने वाले ग्रे विंसन (Gray Vinson) ने शेयर किया है, जिसे देखने के बाद कई लोग भौचक्के रह गए. इस वीडियो में एक बुल शार्क (bull shark) और एक मगरमच्छ को नदी में तैरते हुए देखा जा सकता है. ग्रे विन्सन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "हर दिन आप नदी में शार्क और मगरमच्छ को एक साथ तैरते हुए नहीं देख सकते हैं.
इंटरनेट की दुनिया में जब से यह वीडियो शेयर किया गया है, तब से अब तक इस वीडियो को 1 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है. इसके साथ ही लोग इस वीडियो को जमकर पसंद करने के साथ इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. यही वजह है कि इस पोस्ट पर कमेंट्स की भरमार देखने को मिल जाएगी. ग्रे विंसन ने कहा, "बुल शार्क और मगरमच्छ को एक साथ मेरी जानकारी में पहली बार देखा गया है, यह पहली बार है कि ये दोनों एक साथ हैं."
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जब भी इस तरह के अनोखे वीडियो पोस्ट किेए जाते हैं, तो लोग उन पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराने से नहीं चूकते. ऐसे वीडियोज में लोग काफी दिलचस्पी रखते हैं, क्योंकि ये नजारे बेहद दुर्लभ होते हैं, जिन्हें देखना कोई सामान्य बात नहीं है. यही वजह है कि इस तरह के अद्भूत वीडियो आए दिन इंटरनेट की दुनिया में शेयर किए जाते हैं.
Next Story





