
जनता से रिश्ता वेव डेस्क :- चीन (China) में कई ऐसे रहस्य छिपे हैं जिनसे पूरी दुनिया अंजान है। चीन में एक रहस्यमयी चट्टान के बारे में खुलासा हुआ जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यह चट्टान तीस साल में अंडे देती है। वैज्ञानिकों ने कहा कि वह इसका पता लगाएंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है। चीन के लोग इस पत्थर वाले अंडे को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
अभी तक हम सभी ने पक्षियों और मुर्गियों को अंडे देने के बारे में सुना होगा, लेकिन अब चीन की रहस्यमयी चट्टान भी अंडे देती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अंडे को अपने अंदर रखकर रहस्यमयी चट्टान 30 साल तक सेती है और फिर अंडा इससे अलग हो जाता है। यह चट्टान 19 फीट ऊंची चौड़ी और 65 फीट लंबी है। इस रहस्यमयी घटना को देखने के लिए पूरे चीन से लोग यहां आते हैं। लोग कोशिश करते हैं कि उनको ही अंडा मिले।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुलू गांव के पास रहने वाले लोगों ने बताया है कि बुजुर्गों ने उनको इस बात की जानकारी दी थी। इस अंडे को साथ ले जाने वाले लोग अपने आप को भाग्यवान मानते हैं। यहां करीब 70 ऐसे अंडे हैं जिनको संरक्षित किया गया है। बाकी अंडों को लोगों ने चुरा लिया या कहीं बेच दिया।
चीन में स्थित यह रहस्यमयी टीला चन दन या के नाम से जाना जाता है जिसका रंग काला है। इस चट्टान के अंदर अंडे चिकने होते हैं जो सतह से धीरे-धीरे बाहर आते हैं और 30 साल बाद अपने आप अलग हो जाते हैं। यह एक बिल्कुल प्राकृतिक प्रसव प्रक्रिया की तरह है।
चीन के लोगों का मानना है कि यह अंडा सौभाग्य का प्रतीक है जिसे पाने के लिए हर साल यहां लोग आते हैं। लोग सिर्फ इसे देखकर चले जाते हैं, क्योंकि जिसकी किस्मत में होता है उसी को यह अंडा मिलता है। कोई वहां पर हो और अंडा टूटकर गिरे और उसे पा जाए।
सालों से वैज्ञानिक इस अंडे का रहस्य सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि चट्टान करोड़ों साल पुरानी है। उन्होंने बताया है कि मौसम की मार झलेनी वाली इस चट्टान की खासियत यह है कि चट्टान के अंडे देने की प्रवृति में कोई बदलाव नहीं आया। इस चट्टान के आसपास के गांव वालों ने अपनी आंखों से इस अंडे को पनपते और नीच गिरते हुए देखा है।
इस इलाके पर किए गए भूवैज्ञानिक परीक्षणों से जानकारी सामने आई है कि यह चट्टान करीब 500 मिलियन साल पुरानी है जिसका निर्माण कैम्ब्रियन काल के समय हुआ था। माउंट गैंडेंग के क्षेत्र में इस चट्टान का खास भाग आता है। कैलकेरिअस चट्टान है जो दुनिया के कई देशों में मिलती है।
यहां पर काम करने वाले एक्सपर्ट्स ने कहा है कि हर चट्टान के बनने और नष्ट होने में लगने वाले समय के बीच कुछ प्रतिक्रिया होती है। हो सकता है कि इसकी वजह से यह खास अंडे वाला हिस्सा बना हो।