जरा हटके

बेरहम मां ने बेटे को 28 वर्षों तक रखा कैद, जानें फिर कैसे हुआ आज़ाद

Gulabi
2 Dec 2020 3:59 PM GMT
बेरहम मां ने बेटे को 28 वर्षों तक रखा कैद, जानें फिर कैसे हुआ आज़ाद
x
सुनकर ही विश्वास नहीं होता कि भई कोई मां भला ऐसे कैसे कर सकती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुनकर ही विश्वास नहीं होता कि भई कोई मां भला ऐसे कैसे कर सकती है। मां तो अपने बच्चों को खुद से भी ज्यादा प्यार करती है। लेकिन ऐसा हुआ है। स्टॉकहोम में एक शख्स को मां ने घर में ही कैद कर दिया। जब उसे आजाद कराया गया तो उसकी उम्र 41 वर्ष हो चुकी है। यहां तक कि उसकी बॉडी पर गहरे जख्म हो चुके हैं। पैरों में इंफेक्शन हो चुका है। जिसका इलाज उसका चल रहा है।


12 साल की उम्र में किया था कैद
टाइम्स नाओ के मुताबिक, 12 साल की उम्र में ही उसकी मां ने बेटे को कैद कर दिया था। 28 वर्षों तक उसका बेटा कैद रहा। बता दें कि पीड़ित लड़के की मां ने 12 साल की उम्र में उसे स्कूल से निकाला और उसे अपार्टमेंट के एक कमरे में कैद कर दिया।

लोगों को कैसे नहीं पता चला

हालांकि हैरत की बात ये है कि आखिर इतने लंबे समय तक किसी को ये बात पता कैसे नहीं चली कि वो लड़का कैद है। आसपास के लोगों ने बताया कि वो लोग कभी बाहर नहीं आए, ताजी हवा के लिए खिड़कियां भी नहीं खोली उन्होंने कभी। जब लोगों को पता चला कि यहां एक लड़का कई वर्षों से कैद है, तो उन्हें भी हैरत हुई। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से सामाजिक सेवाओं, स्कूल और न ही किसी अन्य प्राधिकरण ने लड़के की जांच की। यहां तक कि जब बिल्डिंग का रेनोवेशन करवाया गया तो भी किसी ने ध्यान नहीं दिया।

कई वर्षों से नहीं हुई सफाई
लड़के को खोजने के पीछे एक अज्ञात रिश्तेदार का हाथ है। उसने बताया कि अपार्टमेंट ऐसा लग रहा था जैसे कई वर्षों में साफ नहीं किया गया हो। मूत्र, गंदगी और धूल थी। यह सड़े हुए सामान की बदबू आ रही थी। शख्स ने बताया कि उन्हें पता था कि वहां वो लड़का कैद है। उसकी मां ही उसका एकमात्र सिक्योरिटी सेंस थी लेकिन अब वो जा चुकी है।

पड़ोसी क्या बोले?
इंडियाटाइम्स के मुताबिक, पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने कभी इस घर में किसी मर्द को नहीं देखा है। यहां तक कि उन्होंने कभी खिड़कियां भी खुली नहीं देखी हैं। महिला ने कभी अपने बेटे के बारे में किसी से बात तक नहीं की। हालांकि अभी जांच जारी है। पुलिस मां से पूछताछ कर रही है।


Next Story