जरा हटके
कंधे पर तोता और हाथ में अजगर लेकर सड़क पर चलता शख्स, वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
3 March 2021 4:51 PM IST

x
सांपों और इंसानों की दोस्ती आमतौर पर न के बराबर ही देखने को मिलती
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सांपों (Snakes) और इंसानों (Human) की दोस्ती आमतौर पर न के बराबर ही देखने को मिलती है, इसलिए ज्यादातर लोग यही मनाते हैं कि उनका कभी किसी सांप से सामना न हो. ऐसे में क्या अजगर (Python) को हाथ में लेकर किसी के सड़क पर घूमने की कल्पना की जा सकती है? दरअसल, एक शख्स का बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उसे एक हाथ में अजगर लेकर और कंधे पर तोते (Parrot) को बिठाकर सड़क पर घूमते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हो गए हैं, जिसे टिकटॉक पर शेयर किया गया था और वो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को टिकटॉक यूजर हेले रॉबेन ने शेयर किया है. वो जब सिग्नल के पास अपने दोस्तों के साथ मौजूद थीं तो उन्होंने देखा कि एक शख्स अपने हाथ में अजगर और कंधे पर तोता लेकर मजे से सड़क पर चल रहा है. बस फिर क्या था, उन्होंने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे टिकटॉक पर शेयर कर दिया.
देखें वीडियो-
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने कंधे पर तोते को बिठाकर और अपने हाथ में अजगर को पकड़कर अपनी धुन में सड़क पर चल रहा है. वीडियो में आगे शख्स सड़क पार करने के लिए बटन दबाने की खातिर अजगर को कुछ समय के लिए जमीन पर रख दिया और फिर उसे अपने हाथों में उठाकर मोबाइल चलाते हुए सड़क पार करने का इंतजार करने लगा.
Next Story





