जरा हटके

एक शख्स अपने छह महीने के बेटे को सिखाया पुश-अप्स करना, देखें वीडियो

Tara Tandi
6 Sep 2022 12:09 PM GMT
एक शख्स अपने छह महीने के बेटे को सिखाया पुश-अप्स करना, देखें वीडियो
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। छोटे बच्चे कोई भी चीज सिखाने पर बड़ी जल्दी सिख लेते हैं। भले बच्चे वह काम अच्छे से ना कर पाए लेकिन वह पूरी कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपने छह महीने के बेटे को पुश-अप्स करना सिखा रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई बच्चे के एफर्ट्स की तारीफ करता नहीं थक रहा है।

मनमोहक हरकत करने वाले बच्चे ने छुआ लोगों का दिल
किसी भी बच्चे की परवरिश करना एक बहुत बड़ा काम और जिम्मेदारी होती है। बचपन में बच्चों से माता-पिता ढेरों काम करवाते हैं। वह मस्ती-मजाक में बच्चों के साथ खेल-खेल बहुत सी ऐसी चीज करवाने की भी कोशिश करते हैं, जो बड़े करते हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मनमोहक हरकत करने वाला एक बच्चा हर किसी का दिल छु ले रहा।
जोशुआ टेराडा नाम के यूजर ने 15 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जो अब वायरल हो रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'माई स्पड एक स्टड है। मेरे 6 महीने के बेटे को अपना पहला पुश-अप कैसे सिखाए है।'
इस वायरल क्लिप की शुरुआत उस आदमी से होती है जो बिस्तर पर पुश-अप करता है और अपने छोटे बेटे को ऐसा करने के लिए कहता है। वीडियो में बच्चा अपने पिता को व्यायाम करते हुए हैं।
पुश-अप्स का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 895 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 260 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। 500 लोग ने इस वीडियो को रिटशेयर किया हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

Next Story