जरा हटके

दुनिया की एक लाइब्रेरी, जहां दीमकों से सुरक्षा के लिए पाले गए हैं चमगादड़

Shiddhant Shriwas
6 Aug 2021 8:11 AM GMT
दुनिया की एक लाइब्रेरी, जहां दीमकों से सुरक्षा के लिए पाले गए हैं चमगादड़
x
पुर्तगाल का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह यूरोप में स्थित एक देश है। अगर आप फुटबॉल में रूचि रखते होंगे तो पुर्तगाल के बारे में जरूर जानते होंगे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पुर्तगाल का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह यूरोप में स्थित एक देश है। अगर आप फुटबॉल में रूचि रखते होंगे तो पुर्तगाल के बारे में जरूर जानते होंगे, क्योंकि यह फुटबॉल खेलने वाले दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। इस देश में ऐसी कई बातें हैं जो इसे दुनिया के बाकी देशों से अलग बनाती हैं, जैसे कि यहां कि भाषा, रहन सहन, वेश-भूषा और संस्कृति। आधिकारिक तौर पर इस देश को पुर्तगाली गणराज्य कहा जाता है। इसकी स्थापना 1128 ईस्वी में हुई थी और इस वजह से इसे यूरोप के सबसे पुराने देशों में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं इस देश से जुड़ी कुछ रोचक बातें, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

पुर्तगाल में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों की संख्या 15 है, जिसमें अलकोबाका मठ, बटाला मठ और ऑल्टो डोरो वाइन क्षेत्र शामिल हैं। सबसे ज्यादा विश्व विरासत स्थलों के मामले में यह देश यूरोप में आठवें और दुनिया में 17वें स्थान पर आता है।

दुनिया का सबसे बड़ा ऑमलेट बनाने का विश्व रिकॉर्ड पुर्तगाल के नाम ही है। यहां के एक शेफ ने साल 2012 में विश्व का सबसे बड़ा ऑमलेट बनाया था, जिसका कुल वजन 6.466 टन यानी करीब 5443 किलो से भी अधिक था।

वास्को डी गामा का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिसके बारे में कहा जाता है कि 1498 में उसी ने भारत के समुद्री मार्ग की खोज की थी। वह पुर्तगाल का ही रहने वाला था। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में वास्को डी गामा नाम का एक पुल है, जिसे यूरोप का सबसे लंबा पुल माना जाता है। इस पुल की कुल लंबाई 17 हजार मीटर से भी ज्यादा है।

पानी के नीचे बना दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम पार्क पुर्तगाल में ही है। इसे 'ओशियन रिवाइवल अंडरवॉटर पार्क' के नाम से जाना जाता है।

पुर्तगाल का कोयंबरा विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना 1290 ईस्वी में लिस्बन शहर में हुई थी। इसकी लाइब्रेरी कई मायनों में अनोखी है। इसकी दीवारें सोने से मढ़ी हुई हैं। साथ ही इसमें रखी पुस्तकों को दीमकों से बचाने के लिए एक अनूठा प्रयोग किया गया है। यहां चमगादड़ पाले गए हैं, जो दीमकों को खा जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, इस लाइब्रेरी में ऐसी कई किताबें हैं, जिनपर सोने के कवर लगे हुए हैं।

Next Story