जरा हटके

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीत लेने वाला वीडियो, महिला से प्यार जताया नज़र आया घोड़ा

Gulabi
7 Nov 2021 12:00 PM IST
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीत लेने वाला वीडियो, महिला से प्यार जताया नज़र आया घोड़ा
x
महिला को प्यार जताया नज़र आया घोड़ा

अक्सर जब आप अपने फ़ोन की स्क्रीन स्क्रॉल करते होंगे तब आपको काफी प्यारे वीडियोज देखने को मिलते होंगे. कहते हैं जानवर बेजुबान जरूर होते हैं, लेकिन उनका हर चीज करने का एक तरीका होता है. जानवरों में भी इमोशंस होते हैं. वे भी जानते हैं कि दर्द, ख़ुशी, आदत या फिर प्यार है क्या चीज. जैसे कि इंसान प्यार का भूखा होता है वैसे ही जानवर भी है. इनको जरा सा प्यार कर लो ये पूरी तरह बदल जाते हैं. अब जो वीडियो सामने आया है उसमें एक घोड़ा दिखाई दे रहा है. जो पास में खड़ी महिला को प्यार जताता है.


दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला ब्लैक कलर के घोड़े के पास खड़ी होती है और उसे प्यार से निहार रही होती है. तभी कुछ देर बाद वो घोड़ा उसके करीब आता है और उसे ये बताने की कोशिश करता है कि वो उससे गले लगना चाहता है. कुछ देर बाद वो महिला के गले लगता है उसे खूब प्यार भी करता है. सोशल मीडिया यूजर्स को महिला के प्रति घोड़े का प्यार बेहद पसंद आ रहा है. ये वीडियो है ही इतना प्यारा कि वे इसपर कमेंट करे बिना रह नहीं पा रहे हैं.


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो को आप सभी वायरल हॉग के पेज पर देख सकते हैं. कुछ ही घंटों पहले अपलोड हुई इस वीडियो पर हजारो लाइक्स देखने को मिल रहे हैं. साथ में हजारों लोगों ने रिएक्शन भी साझा किया है.

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये घोड़ा कितना सुंदर और दिमाग वाला है' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये वीडियो बेहद ही प्यारी है मुझे जानवरों में घोड़े ही सबसे प्यारे लगते हैं' तीसरे यूजर ने लिखा, 'जिसको लगता है कि जानवरों में इमोशंस नहीं होते हैं वो कृपया करके इस वीडियो को जरूर देखें' इसके अलावा कमेंट सेक्शन में काफी इमोजी देखने को मिल रही है. आपको बता दें लोगों को ये वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे पर भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं.


Next Story