जरा हटके

3 घंटे में बनाया 800 लोगों का खाना, सिखों ने कर दिया कमाल, जानें कैसे

Gulabi
25 Dec 2020 2:19 AM GMT
3 घंटे में बनाया 800 लोगों का खाना, सिखों ने कर दिया कमाल, जानें कैसे
x
सिख समुदाय के लोग दुनिया में लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सिख समुदाय के लोग दुनिया में लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। कहीं आपदा हो तो वो लोगों के लिए लंगर लेकर पहुंचते हैं। हाल फिलहाल में ही ऑस्ट्रेलिया के केंट में सिखों ने फिर से दिल जीत लिया। वहां उन्होंने उन ट्रक ड्राइवर्स को खाना खिलाया, जो बॉर्डर बंद होने के कारण राह में ही फंस गए थे।


कुछ नहीं पता था कब जाए पाएंगे
Dover में कई ट्रक रूके हुए थे। यहां तक कि ये भी नहीं पता था कि ये बॉर्डर कब खुलेंगे, कब वो घर जाएंगी। लोगों की मदद करने के लिए फिर Gravesend Gurdwara से कुछ सिख आगे आए। उन्होंने उनके लिए खाना बनाया ताकि वो भूखे ना रहे।

3 घंटे में 800 लोगों का खाना बनाया


सिखों ने महज 3 घंटों में 800 लोगों का खाना बनाया। लॉरी ड्राइवर्स काफी देर से सड़क पर अपनी गाड़ियां रोककर खड़े थे। सिखों ने उन्हें खाना खिलाया। इसमें 500 चिकपी करी, 300 मशरूम और पास्ता की डिशेज थी। इसके बाद इस खाने को खालसा एड वाले ले गए और उन्होंने जरूरतमंद लोगों में ये खाना बांट दिया।

लोगों ने भी की मदद
जगदेव सिंह ने बताया कि 12 बजे उन्हें खालसा एड वालों से बात की 2:30 पर वो लोग खाना लेने के लिए आ गए। यहां तक कि कई वॉलंटियर्स भी साथ जुड़े जिन्होंने इस काम में मदद की। लोगों ने कमेंट कर सिखों के इस नेक काम की सराहना की है।




Next Story