जरा हटके

क्लब में 8 लाख तो पॉर्न वेबसाइट पर 15 लाख रुपये किए खर्च, नाम जानकर चौंक जाएंगे

jantaserishta.com
1 Nov 2020 1:16 PM IST
क्लब में 8 लाख तो पॉर्न वेबसाइट पर 15 लाख रुपये किए खर्च, नाम जानकर चौंक जाएंगे
x
ऐसे डेटा मिले हैं जिनसे उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता था.

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जो बिडेन कड़ी टक्कर दे रहे हैं, दूसरी ओर उनके बेटे हंटर बिडेन अमेरिकी मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं. हंटर बिडेन के एक पुराने लैपटॉप का डेटा लीक हो गया है जिससे उनकी जिंदगी के कई कारनामें सामने आए हैं.

डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, हंटर बिडेन ने एक रात में ही न्यूयॉर्क के एक स्ट्रिप क्लब में 8 लाख रुपये खर्च कर दिए थे. वहीं, एक बिल से पता चला कि उन्होंने पॉर्न वेबसाइट पर लाइव शो देखने के लिए करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे.



रिपोर्ट के मुताबिक, उनके लैपटॉप में ऐसे डेटा मिले हैं जिनसे उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता था. लीक हुए डेटा से यह भी पता चलता है कि 50 साल के हंटर बिडेन ने एक रात के दौरान ही होटल के कई कमरों में रहने के लिए पैसे चुकाए.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ तस्वीरों से ऐसा प्रतीत होता है कि हंटर बिडेन कोकीन पी रहे हैं और अज्ञात महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहे हैं. पहली पत्नी से हंटर बिडेन का तलाक हो गया था. तलाक के दौरान भी हंटर बिडेन पर आरोप लगाया गया था कि वे ड्रग, शराब, प्रॉस्टीट्यूट, स्ट्रिप क्लब और शारीरिक संबंध रखने वाली महिलाओं को गिफ्ट देने पर काफी पैसे खर्च करते हैं.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन 2009 में अमेरिका के उपराष्ट्रपति बने थे. इस दौरान हंटर बिडेन ने सिक्योरिटी सर्विस से कहा था कि वे एजेंट्स को उनके साथ न भेजें. इसके पीछे वजह थी कि उन्हें अधिक आजादी हासिल हो सके.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story