जरा हटके

किसी एथलीट से कम नहीं हैं 69 साल के व्लादिमीर पुतिन, देखें लाइफस्टाइल

Saqib
19 Feb 2022 2:09 PM GMT
किसी एथलीट से कम नहीं हैं 69 साल के व्लादिमीर पुतिन, देखें लाइफस्टाइल
x



यूक्रेन और रूस के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध की संभावनाओं की खबरों के बीच सबकी निगाह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर लगी हैं। एक शक्तिशाली देश का सर्वोच्च नेता, शानदार लाइफस्टाइल, कड़ा अनुशासन और कुछ खास बातें जो पुतिन को औरों से अलग बनाती हैं। लग्जरी लाइफ, महंगे और अतरंगी शौक, जूडो का शौक कई सारी गर्लफ्रेंड्स। बहुत शानदार कही जा सकती है रूसी राष्ट्रपति की लाइफ।


चलिए जानते हैं पुतिन की कुछ खास बातें।
पुतिन केवल राजनीति ही जानते हैं, ये सोचना सरासर गलत है। पुतिन जूडो में ब्लेक बैल्ट मास्टर हैं। 69 साल के हो चुके पुतिन 20 साल पहले भी ऐसे ही दिखते थे और अब भी सेम दिखते हैं। उनकी फिटनेस का जवाब नहीं। एक इंच की भी चर्बी उनके शरीर पर नहीं दिखती।


दूसरी राजनीतिक हस्तियों से उलट पुतिन सुबह देर से उठते हैं। उनका नाश्ता दोपहर को होता है औऱ शाम को उनके काम की शुरूआत होती है। पुतिन को तैराकी का शौक है। वो रोज दो घंटे स्विमिंग करते हैं और उनका कुत्ता उनके पूल के पास बैठा रहता है।


पुतिन को हवाई जहाज उड़ाने का शौक है। उनके पास 50 एयरक्राफ्ट हैं। कुछ साल पहले जब रूस के जंगलों में भयंकर आग लगी थी तब पुतिन ने एयरक्राफ्ट उड़ाकर लोगों को रेस्क्यू भी किया था।पुतिन एक शानदार शिकारी हैं, उनकी जंगल में शिकार की शानदार तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं।


पुतिन को आउटडोर गेम्स बहुत पसंद हैं और वो समय मिलने पर आइस हॉकी खेलते हैं।
पुतिन को हथिारों का बहुत शौक है। जब भी देश के लिए नए हथियार आते हैं, पुतिन उन्हें आजमा कर जरूर देखते हैं। पुतिन फार्मूला वन की रेसिंग कार और पनडुब्बी भी चला चुके हैं।


पुतिन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो इसे काफी सीक्रेट रखते हैं लेकिन यदा कदा उनकी निजी तस्वीरें दिख जाती है। पुतिन ने पहली शादी 1983 में ल्यूडमिला शक्रेबेनेवा से की थी जो पेशे से फ्लाइट अटेंडेंट थी। तब 30 साल के पुतिन केजीबी एजेंट थे और ल्यूडमिला 25 साल की थी। 31 साल बाद 2014 में पुतिन और ल्यूडमिला के बीच डिवोर्स हो गया। इनकी दो बेटियां हुईं। मारिया और येकैटेरिना। ये दोनों भी अपने माता पिता की तरह लो प्रोफाइल रहती हैं।डिवोर्स के बाद पुतिन के संबंध कई महिलाओं के साथ रहे जिसमें ओलंपिक गोल्ड मेडल जिमनास्ट एलिना कैबेवा का नाम सबसे पहले आता है। इसके बाद उनके किस्से कई युवतियों के साथ बने लेकिन पुतिन ने अपने मुंह से कभी कुछ नहीं कहा।


Next Story