जरा हटके

63 साल की दादी ने किया ऐसा डांस, VIDEO देख लोग हुए हैरान

Triveni
20 Feb 2021 5:41 AM GMT
63 साल की दादी ने किया ऐसा डांस, VIDEO देख लोग हुए हैरान
x
Dancing Dadi जी हां, इनके वीडियोज देखने के बाद आप भी इन्हें यही कहने वाले हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | Dancing Dadi जी हां, इनके वीडियोज देखने के बाद आप भी इन्हें यही कहने वाले हैं। क्योंकि ये डांस करती ही इतना गजब का है। इनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो फेमस सॉन्ग 'डोला रे डोला' पर डांस कर रही हैं।

ये है वो डांस वीडियो। इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 37 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं, तो चलिए अब बताते हैं आपको उनके बारे में



इस दादी की उम्र है 62 साल। इनका नाम है रवि बाला (Ravi Bala), इंस्टा पर ये अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस डांस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो पंजाबी गाने पर डांस कर रही हैं।

वो गाना भी बहुत खूब गाती हैं। इस वीडियो में वो हारमोनियम बजा रही हैं और साथ के साथ गाना भी गा रही हैं।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो तबला भी बजा रही हैं। दादी ने दिखा दिया कि उनमें टैलेंट भरा पड़ा है। वो डांस भी कर लेती हैं, गाती भी हैं और तबला-हारमोनियम भी बजा लेती हैं।
जिंदगी यही है दोस्तों। रवि बाला जी ने बता दिया जिनमें होता है हुनर, उम्र उनके आगे अपने आप छोटी पड़ जाती है। वो आगे बढ़ जाते हैं। रवि बाला के डांस को सलाम है हमारा। वो ना जाने कितने लोगों को प्रेरित कर रही हैं अपने इन डांस वीडियोज से। वैसे आपको कैसा लगा उनका डांस?


Next Story