जरा हटके

घर में फर्श के नीचे था 500 साल पुराना गहरा कुआं, बाहर निकलने लगी अजीब चीजें

jantaserishta.com
29 Jun 2021 3:18 PM IST
घर में फर्श के नीचे था 500 साल पुराना गहरा कुआं, बाहर निकलने लगी अजीब चीजें
x

जमीन के अंदर के रहस्य को कोई समझ नहीं सकता है. जहां घर था और शख्स आराम से रह रहे थे, उसकी नजर एक दिन अचानक सफाई करने के दौरान फर्श के उस हिस्से पर पड़ी, जहां गहरा कुआं था. जब इस शख्स ने वहां खुदाई की, तो उसमें से 500 साल पुरानी अजीबो-गरीब चीजें बाहर निकलीं.

इंग्लैंड के प्लाईमाउथ के रहने वाले 70 वर्षीय कॉलिन स्टीयर को अंदाजा भी नहीं था, कि उनके घर में इतना गहरा कुआं हो सकता है.उनके अनुसार ये घर 1895 के आसपास बनाया गया था. वे साल 1988 में इस घर मे शिफ्ट हुए थे.
कॉलिन ने बताया कि 10 साल पहले जब घर को सजाने का काम कर रहे थे, तब खिड़की के पास फर्श धंसा हुआ दिखाई दिया. ऐसा लगा, जैसे यहां किसी को दफनाया गया होगा या कोई सिंकहोल होगा.
उन्होंने बताया कि संदेह दूर करने के लिए यहां पर खोदने का फैसला किया. खुदाई में कुएं के अंदर से सदियों पुरानी तलवार, सिक्के और अंगूठी निकली है. उन्होंने बताया कि कुएं के अंदर से मिली चीजों से पता चलता है कि यह कुआं करीब 500 साल पुराना हो सकता है.
बेवसाइट द सन की रिपोर्ट के मुताबिक स्टीयर ने बताया कि कुआं करीब 17 फीट गहरा और करीब चार-पांच फीट चौड़ा है. उन्होंने बताया कि जब करीब पांच फीट तक इस कुएं की खुदाई की, तो इसमें से एक पुरानी तलवार मिली. इसके बाद 1725 का एक सिक्का भी मिला. इसके अलावा इस कुएं से एक अंगूठी भी मिली है.
17 फीट नीचे पहुंचने पर कुएं के अंदर से पानी निकल आया, जिसके बाद खुदाई जारी रखी, तो वहां से कीचड़ निकल रहा है. ऐसे में आगे खुदाई करना बेहद मुश्किल है. हालांकि कुएं से जो पानी निकला, उसको टेस्ट किया, तो पानी काफी अच्छा था.
उन्होंने कहा, 'मैं पानी का बैक्टीरियल टेस्ट करने वाला हूं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं इस पानी को पैक कर बेच सकता हूं.' कॉलिन ने कहा कि 'अभी भी वास्तव में इस बारे में निश्चित नहीं हैं कि कुआं वहां क्यों है?'
कॉलिन ने बताया कि "हमने पुराने नक्शों को देखा है और इसकी उत्पत्ति का पता लगाने की कोशिश की है, लेकिन इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी, लेकिन इसके विशाल आकार के कारण, हमने अनुमान लगाया है कि इसका इस्तेमाल जानवरों को खिलाने के लिए या दो से तीन परिवारों के लिए किया जा सकता था."


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story