जरा हटके

गिनीज बुक के 5 सबसे अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान...

Triveni
20 Nov 2020 1:21 PM GMT
गिनीज बुक के 5 सबसे अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान...
x
दुनिया भर में कई ऐसे लोग हैं जो फेमस के लिए कुछ भी करने को तैयार है। उनके इसी जुनून की वजह से दुनिया उन्हें पहचानती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दुनिया भर में कई ऐसे लोग हैं जो फेमस के लिए कुछ भी करने को तैयार है। उनके इसी जुनून की वजह से दुनिया उन्हें पहचानती है।आज हम आपको 5 ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी अजीबों हरकतों की वजह से अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है।


दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली लड़की

गुजरात की नीलांशी पटेल ने टीनेजर कैटेगरी में साल 2019 में सबसे लंबे बाल रखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। नीलांशी ने 190 सेंटीमीटर लंबे बालों के साथ ये रिकॉर्ड बनाया है।


दुनिया की सबसे छोटी महिला

ज्योति अमागे दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं। अपने 18वें जन्मदिन पर साल 2011 में उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था। नागपुर की रहने वाली ज्योति अमागे का कद सिर्फ 24.7 इंच है।


सबसे बड़े नाखून

अमेरिका की रहने वाली क्रिस वॉल्टन के पास दुनिया के सबसे बड़े नाखून है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार आयना के नाखूनों का साइज 10 फीट 2 इंच है। इन्हें ना तो कीटाणुओं का डर है और ना ही इतने बड़े नाखूनों का। वे पिछले 18 साल से अपने नाखून बढ़ा रही हैं.


दुनिया की सबसे बड़ी मूछें

राम सिंह चौहान को दुनिया उनके लंबी मूछों की वजह से जानती है। राजस्थान के रहने वाले राम सिंह की 14 फीट लंबी मूछें हैं। उन्होंने पिछले 39 सालों से इन्हें नहीं काटा है। मूछों के दम उन्होंने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा लिया है।


आंख बाहर निकालने का रिकॉर्ड

किम गुडमैन को अपनी आंख बाहर निकालने की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज करवाने का मौका मिला है। वे अपनी आंखों को 11 मिलीमीटर (0.43 इंच) तक बाहर निकालने की क्षमता रखती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हर कोई आँखों को ऐसे बाहर नहीं निकाल सकता।










Next Story