जरा हटके

3 युवतियों का था एक ही बॉयफ्रेंड, तीनों ने मिलकर ऐसे फंसाया

jantaserishta.com
9 Nov 2021 2:34 PM IST
3 युवतियों का था एक ही बॉयफ्रेंड, तीनों ने मिलकर ऐसे फंसाया
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: तीन युवतियों को उस वक्त झटका लगा, जब उन्हें पता चला कि उनका बॉयफ्रेंड एक ही लड़का है. इसके बाद तीनों युवतियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई. एक रोड ट्रिप के दौरान उन्होंने लड़के की पोल खोलने के किस्से को शेयर किया. आइए जानते हैं पूरी कहानी..

दरअसल, 18 वर्षीय बेकाह (Bekah King), 19 वर्षीय अबी (Abi Roberts) और 21 साल की मॉर्गन (Morgan Tabor) का बॉयफ्रेंड एक ही लड़का था. हालांकि, इसको लेकर सबसे पहले मॉर्गन के मन में शक हुआ. उसने बॉयफ्रेंड के सोशल मीडिया पर नजर रखनी शुरू की तो उसे अबी के बारे में पता चला.
अबी से बात करते हुए मॉर्गन को बेकाह के बारे में जानकारी मिली. जब तीनों ने आपस में बात शुरू की तो पता चला कि बेकाह, अबी और मॉर्गन तीनों का बॉयफ्रेंड एक ही है. तीनों ने एक दूसरे से मुलाकात की और बॉयफ्रेंड की पोल खोलने का फैसला किया.
अपनी चाल में फंसा बॉयफ्रेंड
बॉयफ्रेंड तीनों ही लड़कियों से बारी-बारी रोड ट्रिप पर जाने की बात कर रहा था. वो इस बात से बेखबर था कि तीनों लड़कियां एक दूसरे से मिल चुकी हैं. बस यहीं उसकी चोरी पकड़ी गई. बेकाह, अबी और मॉर्गन ने उसे मिलने के लिए बुलाया, जैसे ही बॉयफ्रेंड वहां पहुंचा तो एक साथ तीनों लड़कियों को देख उसके होश उड़ गए. लड़कियों ने उससे बात की और सारे संबंध खत्म कर लिए.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के के कुल 6 लड़कियों से रिश्ते थे. इसी में से तीन लड़कियों की आपस में बात शुरू हो गई. बातों बातों में उसकी पोल खुल गई और वो पकड़ा गया.
आखिर में तीनों लड़कियों ने एक पुरानी बस खरीदी और बॉयफ्रेंड के बिना ही ट्रिप पर निकल गईं. इस दौरान उन्होंने पूरे अमेरिका की यात्रा की और अपनी काहनी को इंस्टाग्राम पर साझा किया. उनकी ये बस यात्रा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story