जरा हटके

3 मिनट में 20 ट्रिक्स…शख्स ने अंडरवॉटर मैजिक से चौकाया सबको...बनाया रिकॉर्ड

Gulabi
22 Nov 2020 12:06 PM GMT
3 मिनट में 20 ट्रिक्स…शख्स ने अंडरवॉटर मैजिक से चौकाया सबको...बनाया रिकॉर्ड
x
एक ब्रिटिश मैजिशियन ने रिकॉर्ड बना दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक ब्रिटिश मैजिशियन ने रिकॉर्ड बना दिया। बंदे ने जादू दिखाया, 3 मिनट में 20 ट्रिक्स… पर इसमें रिकॉर्ड बनाने वाली क्या बात है? अरे जनाब… इस जादूगर ने पानी के अंदर जादू दिखाया… अंडरवॉटर मैजिक। समझे?

गिनीज बुक वालों ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को गिनीज बुक ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि अभी तक पानी के अंदर रहकर सबसे कम समय में सबसे ज्यादा मैजिक ट्रिक्स करने का रिकॉर्ड Martin Rees Magician ने बनाया है।

पहले स्काइडाइव करते हुए भी किया था मैजिक

मार्टिक के लिए ये करना आसान नहीं था। जब वो यंग थे तो वो डूब चुके थे। पानी में ये मैजिक दिखाना उनके लिए अपने डर से बाहर आने का भी एक जरिया था। मार्टिन इससे पहले साल 2016 में सिंगल स्काइडाइव करते हुए भी मैजिक कर चुके हैं। उन्होंने पहले भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। मसलन, आंखों पर पट्टी बांधकर उन्होंने सबसे ज्यादा मैजिक ट्रिक्स दिखाई, वो भी एक मिनट में।

Next Story