जरा हटके

खुलेआम 2 शेरों ने किया गाय का शिकार, नज़ारा देख डरे लोग, देखें वीडियो

Gulabi
3 Sep 2021 10:58 AM GMT
खुलेआम 2 शेरों ने किया गाय का शिकार, नज़ारा देख डरे लोग, देखें वीडियो
x
जंगल का राजा शेर जब शिकार करता है तो कभी भी उसे तंग नहीं करना चाहिए

जंगल का राजा शेर जब शिकार करता है तो कभी भी उसे तंग नहीं करना चाहिए। पहली बात तो शिकार के दौरान कोई उसका ध्यान भटका भी नहीं सकता। गुजरात के जूनागढ़ से एक वीडियो सामने आया है। इसमें दो शेर सड़क पर ही एक गाय का शिकार करने लगे। और आसपास से कारें जा रही थी। फिर क्या था… लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर भी कर दिया।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शेरों ने सड़क पर ही गाय के ऊपर हमला कर दिया। दोनों गाय को अपने जबड़े से खींचकर सड़क किनारे ले जाते हुए दिख रहे हैं। जब यह सबकुछ हो रहा था तो वहां कुछ लोग हॉर्न भी बजा रहे थे। लोगों की आवाजाही आसपास हो रही थी। वहीं शेरों ने शिकार कर लिया। हालांकि यह मामला कब का है इसकी जानकारी नहीं है।

Next Story