जरा हटके
12 किलो डबल रोटी, 16 किलो सब्जियां, 6 किलो सॉस... चाचू ने बना दिया देश का सबसे बड़ा बर्गर
Mohammed Raziq
23 July 2023 4:59 PM IST

x
चाचू ने बना दिया देश का सबसे बड़ा बर्गर
पंजाब के होशियारपुर में बर्गर चाचू नाम से मशहूर शख्स ने 40 किलो वजनी बर्गर बनाया है। शख्स ने दावा किया है कि ये देश का सबसे बड़ा बर्गर है। इस बर्गर को बनाने में 12 किलो डबल रोटी, 16 किलो सब्जियां, 5-6 किलो सॉस, 1 किलो पनीर और 5-6 किलो टिक्की डाली गई है।इतने बड़े बर्गर को देखकर हर कोई हैरान रह गया और बड़ी संख्या में बर्गर के शौकीन नौजवान चाचू की दुकान पर पहुंचने लगे।
बर्गर को बनाने वाले चाचू ने बताया कि यह भारत का अबतक का सबसे बड़ा बर्गर है। बर्गर चाचू का कहना है कि वह हमेशा से कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। उनके इस बर्गर की हर तरफ चर्चा हो रही है। जब उन्होंने इस बर्गर को बनाना शुरू किया तो इसका वजन तकरीबन 30 किलो था। फिर मुझे लगा कि इसे 40 किलो का बनाया जा सकता है। फिर मैंने इस पर कुछ सब्जियां भी एड की और बर्गर बन गया। बता दे, इससे पहले वह कई तरह के रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। आने वाले समय में कई और खाने की कई और चीजें लेकर आएंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्गर चाचा के बर्गर का कोई जवाब नहीं है। उनका बर्गरसिर्फ देखने में ही सबसे बड़ा नहीं है, बल्कि स्वाद का भी कोई जवाब नहीं। हर किसी को इस अनोखे बर्गर का स्वाद चखना चाहिए।
Next Story





