जरा हटके

बुजुर्ग शख्स का लड़कों ने बनाया मजाक, वीडियो में देखने लायक है ट्विस्ट

Shiddhant Shriwas
12 Aug 2021 5:37 PM IST
बुजुर्ग शख्स का लड़कों ने बनाया मजाक, वीडियो में देखने लायक है ट्विस्ट
x
हमें बचपन से ही सिखाया जाता है, बड़े-बुजुर्ग का सम्मान करना चाहिए. उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Viral Video: हमें बचपन से ही सिखाया जाता है, बड़े-बुजुर्ग का सम्मान करना चाहिए. उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इसकी कोई परवाह नहीं होती. गरीब और बुजुर्ग को देखकर उनका मजाक बनाने लगते हैं. सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक बुजुर्ग की टोपी को उछाल कर कुछ युवा मजाक बना रहे होते हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है.

बुजुर्ग शख्स का लड़कों ने बनाया मजाक

वायरल होने वाले इस वीडियो (Viral Video) को ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा (IPS Rupin Sharma) ने शेयर किया है. हालांकि, जब वीडियो देखना शुरू करेंगे तो ऐसा लगेगा कि तीन युवा; बुजुर्ग शख्स का मजाक बना रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड फिल्मों की तरह आखिर में ट्विस्ट देखने को मिलेगा. जी हां, वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के पैदल जा रहे बुजुर्ग शख्स की टोपी निकालकर उड़ा रहे होते हैं. बुजुर्ग अपनी टोपी लेने के लिए एक-दूसरे शख्स के पास भाग रहा होता है.

वीडियो में देखने लायक है ट्विस्ट

जब उसकी टोपी को लड़के फेंककर चले जाते हैं तो बाद में बुजुर्ग एक किनारे बैठता है और अपनी जेब से तीन मोबाइल निकालता है, जोकि उन तीनों लड़कों से चोरी किया होता है. इस वीडियो में पेड़ पर बैठा बंदर देख रहा होता है और फिर आखिर में जोर-जोर से हंसने लगता है. ट्विटर पर शेयर हुआ यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आया. सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को देखा.

Next Story