एक छोटे से छेद में समा जाती है आधी नदी, जानिए ऐसी ही रहस्यमयी घटनाएं
![एक छोटे से छेद में समा जाती है आधी नदी, जानिए ऐसी ही रहस्यमयी घटनाएं एक छोटे से छेद में समा जाती है आधी नदी, जानिए ऐसी ही रहस्यमयी घटनाएं](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/09/17/1302720--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनिया बहुत से रहस्यों से भरी पड़ी है। मानव को हमेशा से ही इनके बारें में जानने और इनको सुलझाने की कोशिश रही है। इसकी वजह से वैज्ञानिकों ने बहुत से रहस्यों से पर्दा हटा दिया है तो वहीं अब भी बहुत से रहस्य अनसुलझे ही हैं। इन रहस्यों को वैज्ञानिकों ने सुलझाने की कई कोशिश भी की, लेकिन आज तक ये अनसुलझी गुत्थी ही बनी हुई है। ऐसी ही एक जगह है, जहां एक छोटे छेद में आधी नदी समा जाती है, लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर नदी का इतना पानी कहां चला जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कई रहस्यमयी घटनाओं के बारे में
अमेरिका का एक झरना रहस्यमय है जहां बने एक छेद को "द डेविल्स केटल" नाम से जाना जाता है। इस छेद में नदी का आधा पानी चला जाता है, लेकिन आज तक दुनिया का कोई भी वैज्ञानिक यह पता लगा पाया कि यह पानी आखिर कहां चला जाता है। अमेरिका में 'सुपीरियर लेक' के उत्तरी किनारे पर मिनेसोता में जज सीआर मैगनेसी पार्क है। यह झरना बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही रहस्य से भी भरा हुआ है। इस अद्भुत झरने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
ब्रुल नदी का पानी इस झरने का मुख्य स्तोत्र है। जंगल में झरने का पानी घुमावदार, सकरीली पहाड़ी रास्तों से नीचे की ओर गिरता है और ऊंचाई से गिरते हूए झरने का पानी छेद में समाने के बाद आखिर कहां जाता है? यह आज तक पता नहीं चला है। इसका पता लगाने की कई कोशिश, लेकिन अभी तक यह अनसुलझा रहस्य बना हुआ है।
घोस्ट टाउन
चिली में एक 6 इंच का नर कंकाल मिला था। यह चिली में घोस्ट टाउन से मशहूर एक जगह पर पाया गया था। इस नरकंकाल में दांत पाए गए जो पत्थर जैसे मजबूत थे। बहुत शोध के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि मिला कंकाल इंसान का ही था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने छोटे इंसान के दांत कैसे हो सकते हैं। इस रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है।
गायब हो गए प्रधानमंत्री
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हेराल्ड होल्ड आखिरी बार चेवियट बीच पर नजर आए थे। उस समय वह वहां पर तैराकी कर रहे थे, लेकिन उसके बाद वह वहां गायब हो गए। ऑस्ट्रेलिया के 22 महीने तक प्रधानमंत्री रहे हेराल्ड होल्ड की बहुत तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं तल पाया। आज भी रहस्य है कि वह कहां गायब हो गए।
बरमूडा ट्रायंगल
बरमूडा ट्रायंगल बीते 100 सालों से रहस्य का विषय बना है। कई रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक इसके राज का पता नहीं लगा पाए। बीते लंबे समय से न जाने कितने विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज इसके भीतर रहस्यमय ढंग से गायब हो चुके हैं। यह जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से सिर्फ 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है।
डरावनी गुड़ियों का आइलैंड
मैक्सिको से दक्षिण, जोचिमिको कनाल के बीच 'ला इस्ला डे ला म्यूनेकस' पर स्थित है यह रहस्यमय जगह। यहां आपको कई डरावनी गुड़ियों को पेड़ों पर लटका हुआ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दर्जनों की संख्या में यहां की गुड़ियां एक दूसरे से बात करती हैं। वह आंखें घुमाती हैं और एक दूसरे से इशारों में ही बातचीत करती हैं। यह जगह काफी डरावनी है। अक्सर यहां पर घूमने के लिए लोगों को टूर गाइड ले जाने की सलाह दी जाती है। उन्हें अकेले इस जगह पर घूमने की इजाजत नहीं है।
![Shiddhant Shriwas Shiddhant Shriwas](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)