दिल्ली-एनसीआर

आनंद पर्वत इलाके में 10 रुपये न देने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, चार आरोपित को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
8 Jun 2022 11:52 AM GMT
आनंद पर्वत इलाके में 10 रुपये न देने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, चार आरोपित को किया गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेट: मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में महज 10 रुपये न देने पर आरोपितों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मृतक का पर्स और कैप लूट कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने हत्या और लूट की इस गुत्थी को सुलझाते हुए वारदात में शामिल चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय किशोर विजय के रूप में हुई है। वहीं आरोपितों की पहचान प्रवीन (20), सोनू (20), अजय (23), और जतिन (24) के रूप में हुई है। मध्य जिले की डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह आनंद पर्वत थाना पुलिस को खून से लथपथ विजय का शव बरामद हुआ। विजय परिवार के साथ आनंद पर्वत इलाके के बलजीत नगर में रहता था। मामले में एक आरोपित सोनू, विजय के पड़ोस में रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि चार लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मिली जानकारी के आधार पर लोकल मुखबिरों की मदद से आरोपितों की पहचान की, जिसके बाद उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित सोनू ने बताया कि रविवार रात को विजय एचआर रोड पर सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। इस बीच चारों आरोपित ऊपर की ओर से आ रहे थे। तभी सोनू की नजर विजय पर पड़ी। सोनू ने विजय से 10 रुपये की डिमांड की, विजय ने जिसे देने से मना कर दिया।

इसके बाद सोनू विजय से झगड़ा करने लगा। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया, तो चारों आरोपितों ने मिलकर विजय पर हमला कर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित उसका पर्स और कैप लूट कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में वारदात में इस्तेमाल चाकू और लूटा हुआ पर्स और कैप बरमाद कर लिया है।

Next Story