दिल्ली-एनसीआर

युवक की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या, हिरासत में लिए गए 3 नाबालिग

jantaserishta.com
15 May 2022 8:37 PM IST
युवक की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या, हिरासत में लिए गए 3 नाबालिग
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के नेब सराय थाने स्थित देवली रोड पर चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई. यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है. यहां तीन नाबालिग लड़कों ने बीच सड़क पर जीशान नाम के युवक पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इसके बाद सभी आरोपी हाथ लहराते हुए मौके से फरार हो गए. एक राहगीर ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस वारदात के संबंध में जानकारी देते हुए DCP बेनिता मेरी जेकर ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि करीब 18-20 साल के अज्ञात लड़के पर चाकू से वार किया गया है. वारदात करने आए अज्ञात बदमाशों की संख्या करीब 3-4 बताई जा रही है. वे वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर भाग गए. कुछ बदमाश पैदल ही भाग गए. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लिया.
नेब सराय थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. खबर लिखे जाने तक पुलिस के सीनियर अधिकारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे. पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा है. पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि मृतक जीशान के दोस्त से आरोपियों का किसी मामूली बात पर झगड़ा हो गया था. शनिवार को ये तीनों नाबालिग बाइक से कहीं जा रहे थे, उस दौरान एक नाबालिग ने मृतक के दोस्त को थप्पड़ मार दिया था, जिसका विरोध मृतक जीशान ने किया था. इसके बाद उसी बात का बदला लेने के लिए तीनों नाबालिगों ने जीशान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story