दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के करोल बाग में लूट का विरोध करने पर युवक की हत्या

Admin Delhi 1
22 Feb 2022 11:24 PM IST
दिल्ली के करोल बाग में लूट का विरोध करने पर युवक की हत्या
x

करोल बाग इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय लोकेश उर्फ रवि के तौर पर हुई। आरोपियों ने सिर पर पत्थर से हमला किया था। खून से लथपथ हालत में युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराके पुलिस ने पहले हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया। बाद में इलाज के दौरान युवक के दम तोड़ने पर करोल बाग पुलिस ने हत्या की धारा में तब्दील कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 18 फरवरी की रात साढ़े नौ बजे इस बारे में कॉल मिली थी। पुलिस फैज रोड, करोलबाग स्थित घटनास्थल पर पहुंची। जहां एक शख्स खून से लथपथ पड़ा था। सिर से खून निकल रहा था। घायल को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया। सुबह होने तक युवक ने दम तोड़ दिया। लोकेश उर्फ रवि परिवार के साथ मल्कागंज इलाके में रहते थे। करोल बाग इलाके में शू की शॉप पर काम करते थे। पुलिस ने इस संबंध में डंप डेटा उठाया। इलाके के सीसीटीवी खंगाले।

पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वारदात की रात लोकेश उर्फ रवि कंधे पर बैग टांगकर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने लूटने के मकसद से रोक लिया। विरोध करने पर पीट पीटकर अधमरा किया। फिर पत्थर उठाकर सिर में मार दिया। आरोपियों की पहचान कुलदीप और मोहित के तौर पर हुई है। दोनों बलजीत नगर, पटेल नगर के रहने वाले हैं। मोहित पर पहले भी गैर इरादतन हत्या की कोशिश का केस दर्ज है।

Next Story