दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में उगते सूरज को देखने के चक्कर में गई जान, यमुना में डूबकर युवक की मौत

mukeshwari
12 Jun 2023 3:02 PM GMT
दिल्ली में उगते सूरज को देखने के चक्कर में गई जान, यमुना में डूबकर युवक की मौत
x

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में सोमवार को यमुना नदी में डूबकर 24 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहिणी निवासी मानुष मलिक के रूप में हुई। मानुष मलिक यूपीएससी की तैयारी करता था। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार की सुबह मानुष मलिक अपने चार-पांच दोस्तों के साथ यमुना किनारे पहुंचा था। युवकों का इरादा सूर्योदय को देखना था। इसी बीच मानुष मलिक ने यमुना में नहाने का मन बनाया और पानी में उतर गया। लेकिन, वो नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक गोताखोरों की मदद से मानुष मलिक के शव को यमुना नदी से बरामद कर लिया गया। इस घटना की जांच को लेकर मृतक के दोस्तों और परिवार वालों का बयान भी लिया जाएगा।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story