दिल्ली-एनसीआर

युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस कर्मियों ने बचाई जान

Admin Delhi 1
24 July 2022 12:44 PM IST
युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस कर्मियों ने बचाई जान
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: दिल्ली जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोई मानसिक तनाव के कारण तो कोई घर से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। ऐसे में दनकौर क्षेत्र में एक युवक ने नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। खेरली नहर में आत्महत्या के लिए कूदे युवक की पुलिस कर्मियों ने जान बचाई है। बता दें जमालपुर गांव निवासी सोनू पुत्र हर्षरूप घर से परेशान होकर खेली नहर पर दोपहर के समय पानी में कूद गया। तभी वहां गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों की नजर उस पर पड़ी। चौकी प्रभारी बिलासपुर गुरविंदर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने नहर में डूबे युवक को तत्काल बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। अब युवक सकुशल है और उसे परिजनों के सौप दिया गया है।

Next Story