- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- अगले पांच दिन के लिए...

Cold Wave: उत्तर भारत सहित अब देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। राजधानी दिल्ली में शीतलहर चल रही है और मध्य भारत में भी यही स्थिति बनी हुई है। ताजा अनुमान के अनुसार अभी यहां सर्दी का असर कायम रहेगा। दिन का तापमान स्थिर रहने के बावजूद शाम के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शाम के बाद चलने वाली शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इससे कोहरा भी बढ़ रहा है। उत्तर पश्चिम से चलने वाली बर्फीली हवा के कारण दिल्ली में मंगलवार को भी सुबह में ठंड से कंपकंपी रही और कई इलाकों में घना कोहरा भी रहा। आया नगर व रिज एरिया में शीत लहर की स्थिति बनी रही। इस वजह से आया नगर में न्यूनतम तापमान दिल्ली में सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली के औसत तापमान में पिछले दिन के मुकाबले थोडी बढ़ोतरी हुई और दो दिन बाद दोपहर में अच्छी धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत रही। इसके बाद शाम से फिर ठंडी हवा चलने से ठिठुरन महसूस की गई।