दिल्ली-एनसीआर

यमुनोत्सव 2022: दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए जनभागीदारी पर जोर देने की ज़रूरत

Admin Delhi 1
27 March 2022 5:07 PM GMT
यमुनोत्सव 2022: दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए जनभागीदारी पर जोर देने की ज़रूरत
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली जल बोर्ड व कई संगठनों के सहयोग से रविवार को यमुनोत्सव-2022 का आयोजन किया गया। जल शक्ति मंत्रलाय में नमामि गंगे परियोजना के महनिदेशक जी. अशोक कुमार ने दीप प्रज्जवलित का यमुनोत्सव का शुभारंभ किया। यमुनोत्सव में भारतीयम, नमामि गंगे, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली, समाधान अभियान, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011, से अर्थ व द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट आदि संस्थाओं ने संयुुक्त रूप से सहयोग किया।

यमुनोत्सव में यमुना की सफाई की दिशा में कार्य कर रहे दिल्ली जल बोर्ड ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड यमुना की सफाई के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नेटवर्क जैसी परियोजना पर कार्य कर रहा है, जिसके जरिए नालों के गंदे पानी का उपचार होगा उसके बाद ही पानी यमुना में गिरेगा, जिससे यमुना स्वच्छ होगी। कार्यक्रम में जी. अशोक कुमार ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है लेकिन यमुना की सफाई के लिए जन-भागीदारी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिस दिन हम सभी ठान लेंगे कि यमुना में गंदा जल नहीं गिरने देंगे, प्लास्टिक और कूड़ा-कचरा नहीं डालेंगे, उस दिन यमुना का पानी स्वच्छ और साफ होगा। महानिदेशक ने कहा कि निर्मल और अविरल यमुना के लिए आम जनता को सरकार के साथ एक मंच पर आकर साथ में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी योजनाओं पर काम कर रही है, जिसके जरिए नालों के जल का उपचार होगा और उपचारित जल ही यमुना में गिरेगा। यमुनोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय-संगीत, गायन-वादन, नुक्कड़-नाटक, पेंटिंग्स, पोस्टर-प्रदर्शन जैसी गतिविधियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना रहा। इस मौके पर यमुना नव रक्षक, यमुना योद्धा, यमुना सेवियर जैसे कई सारे पुरस्कार भी उन्हें दिए गए। इस मौके पर भारतीयम के अध्यक्ष एस. डी. रॉय आदि उपस्थित थे।



Next Story