दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर नीचे हुआ, कई इलाको में पानी की समस्या की खबर

Admin Delhi 1
20 Jun 2022 5:17 AM GMT
दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर नीचे हुआ, कई इलाको में पानी की समस्या की खबर
x

दिल्ली वाटर क्राइसिस न्यूज़: राजधानी में गहराए पेयजल संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। यमुना नहर की उपशाखा (डीएसबी) व कैरियर लाइन चैनल (सीएलसी) में कच्चे पानी की कमी की वजह से वजीराबाद वाटर वक्र्स में यमुना के तालाब में जलस्तर एक बार फिर से 667.60 पर पहुंच गया है। जबकि वजीराबाद तालाब का जलस्तर सामान्यत: 674.50 फीट रहना चाहिए।

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अनुसार यमुना में पानी की इस कमी की वजह से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से जल उत्पादन प्रभावित हुआ है। पानी किल्लत के कारण रविवार को सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्तिनगर और आसपास के क्षेत्र, करोलबाग, पहाड़ गंज, एनडीएमसी क्षेत्र, पुराने और नए राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविन्दपुरी और आसपास के क्षेत्र, तुगलकाबाद, संगम विहार और आसपास के क्षेत्र, तुगलकाबाद व आसपास के क्षेत्र, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबीबाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी व आसपास के इलाके, दिल्ली छावनी क्षेत्र, तथा दक्षिणी दिल्ली के इलाके में पेयजल संकट गहराया रहा। पानी का यह संकट सोमवार को भी बने रहने की संभावना है। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि लोग पानी का टैंकर मंगाने के लिए डीजेबी के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 1916, 23527679 व 23634469 पर संपर्क कर सकते हैं।

Next Story