दिल्ली-एनसीआर

2025 के चुनाव से पहले साफ होगी यमुना नदी: सीएम केजरीवाल

Admin Delhi 1
28 Jan 2023 11:55 AM IST
2025 के चुनाव से पहले साफ होगी यमुना नदी: सीएम केजरीवाल
x

दिल्ली न्यूज़: यमुना नदी को साफ करने के लिए दिल्ली सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नजफगढ़ ड्रेन की सफाई के लिए गठित उच्च अधिकारियों की कमेटी के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में प्रोजेक्ट के विषय में अधिकारियों से जानकारी ली। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 2025 के चुनाव से पहले यमुना साफ होगी।

सरकार इसे लेकर तेजी से काम कर रही है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में नाले से 10 लाख क्यूबिक मीटर गाद निकालने का काम किया जा रहा है। मानसून से पहले ये कार्य पूरा हो जाएगा। सफाई के बाद नाले का प्रवाह बेहतर होगा और पानी के न रुकने से मच्छर जनित बीमारी भी नहीं होगी। बनेगी सड़क, लोगों को होगा फायदा : बैठक में नजफगढ़ नाले के दोनों ओर छावला से बसईदारापुर के बीच दो-दो लेन के 59 किमी सड़क बनाने के परियोजना पर भी समीक्षा की गई। इस परियोजना को डिस्कशन फेज में मंजूरी दी जा चुकी है। लगभग 616 करोड़ रुपये की लागत के इस प्रोजेक्ट से पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, निलोठी, बापरोला, ककरोला, नजफगढ़, द्वारका, विकासपुरी, उत्तम नगर, जनकपुरी, छावला सहित क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।

Next Story