दिल्ली-एनसीआर

यमुना अथॉरिटी की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी का हुआ तबादला

Admin Delhi 1
19 May 2023 5:56 AM GMT
यमुना अथॉरिटी की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी का हुआ तबादला
x

नॉएडा: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी का तबादला कर दिया गया है। उनके अलावा देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बदले गए हैं। सहारनपुर और बहराइच के जिलाधिकारी का ट्रांसफर हुआ है। कुल मिलाकर राज्य सरकार ने 5 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं।

कौन हैं आईएएस मोनिका रानी: आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली मोनिका रानी 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग गाजियाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई। वह फर्रुखाबाद और चित्रकूट की डीएम रह चुकी हैं। तेज तर्रार छवि की आईएएस अधिकारी मोनिका रानी काफी समय से गौतमबुद्ध नगर के यमुना प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर तैनात थीं। अब उनका ट्रांसफर बहराइच कर दिया है, उनको बहराइच का जिलाधिकारी बना दिया गया है।

इन अफसरों के हुए तबादले: राज्य सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक देवीपाटन मंडल के मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा नियुक्त किए गए हैं। दिनेश चंद्र को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी का तबादला बहराइच किया गया है। मोनिका रानी अब बहराइच की जिलाधिकारी होंगी। सीनियर आईएएस अफसर सुधीर बोबडे को राज्यपाल का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और लोकेश राम को बस्ती का मंडलायुक्त बनाया गया है।

Next Story