दिल्ली-एनसीआर

यमुना अथॉरिटी ने नोएडा एयरपोर्ट के पास मिक्स लैड यूज और होटल की स्कीम लाने की तैयारी पूरी की

Admin Delhi 1
18 Nov 2022 6:07 AM GMT
यमुना अथॉरिटी ने नोएडा एयरपोर्ट के पास मिक्स लैड यूज और होटल की स्कीम लाने की तैयारी पूरी की
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: गौतमबुद्ध नगर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। यही आप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास होटल और इंडस्ट्री लगाने की योजना बना रहे हो तो यह आपके लिए खुशखबरी है। यमुना अथॉरिटी 18 नवंबर को मिक्स लैड यूज और 21 नवंबर को होटल की स्कीम निकालने जा रही है। यमुना अथॉरिटी ने दोनों स्कीम निकालने की तैयारी पूरी कर ली है।

क्या है पूरी योजना: होटल की स्कीम में कुल 4 प्लॉट शामिल किए गए हैं। इनमें 10 एकड़ का प्लॉट फाईव स्टार, 7 एकड़ का प्लॉट फोर स्टार, 5 एकड़ का प्लॉट थ्री स्टार और 3400 वर्ग मीटर का प्लॉट बजट होटल के रूप में बनाया जाएगा। यह चारों होटल यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-28 में बनाए जाएंगे। इन प्लॉट की स्कीम 21 नवंबर को ओपन होगी और 21 दिसंबर को बंद होगी। फाईव स्टार होटल के प्लॉट की बोली 48.3 करोड रुपए, फॉर स्टार होटल के प्लॉट की बोली 35.42 करोड रुपए, थ्री स्टार होटल के प्लॉट की बोली 23 करोड और बजट होटल की बोली 5.6 करोड रुपए से शुरू होगी। होटल के प्लॉट की स्कीम में शामिल हेाने वालों की कम से कम नेथवर्क टोटल प्रॉजेक्ट का 40 प्रतिशत होना जरूरी है। जो पहले से होटल का संचालन कर रहा हो, वहीं बोली में शामिल हो सकता है। आगामी 12 जनवरी को होटल की स्कीम की बोली लगाई जाएगी।

कितनी होगी प्लॉट का क्षेत्रफल: मिक्स लैड यूज की स्कीम 18 नवंबर को ओपन होगी और 19 दिसंबर को बंद होगी। यह स्कीम सेक्टर 24 में निकाली जाएगी। इस स्कीम में 5 प्लॉट शामिल किए गए है। 75 हजार वर्ग मीटर के प्लॉट में 8 प्रतिशत कर्मशल, रेजिडेसिंयल, संस्थागत भी बना सकते हैं। रजिस्टेशन मनी 55 करोड 62 लाख रुपए रखी गई है। प्लॉट 40 हजार वर्ग मीटर, 47800 वर्ग मीटर, 60 हजार वर्ग मीटर और 52 हजार वर्ग मीटर के होंगे।

Next Story