दिल्ली-एनसीआर

बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोर्ट में पहलवानों ने जमा किए कई सबूत

varsha
17 Jun 2023 12:55 PM IST
बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोर्ट में पहलवानों ने जमा किए कई सबूत
x

दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में वीडियो और ऑडियो सबूत का हवाला दिया गया है. महिला पहलवानों द्वारा की गई छह शिकायतों में से कम से कम चार में फोटो और कथित यौन उत्पीड़न के कम से कम तीन मामलों में वीडियो के रूप में सबूत जमा किए गए हैं. द इंडियन एक्सप्रेस ने इस बात की जानकारी दी.

पुलिस ने दायर की है 1500 पन्ने की चार्जशीट

दिल्ली पुलिस ने छह महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न, मारपीट और पीछा करने के मामले में गुरुवार को भाजपा बृजभूषण सिंह के खिलाफ 1,500 पन्नों की चार्जशीट दायर की. इसकी सुनवाई 22 जून को होगी. पुलिस ने सिंह के खिलाफ POCSO अधिनियम मामले में क्लोजर रिपोर्ट भी दाखिल की है क्योंकि नाबालिग शिकायतकर्ता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान को वापस ले लिया था. चार्जशीट छह पहलवानों और 70-80 गवाहों के बयान और तकनीकी सबूत जैसे फोटो, वीडियो और कॉल डिटेल रिकॉर्ड का संकलन है. सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने शिकायतों की पुष्टि के लिए फोटो और वीडियो साक्ष्य का हवाला दिया है.

Next Story