दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा की सड़कों पर उतरी महिला पुलिस अधिकारी, मार्केट में जाकर लड़कियों से की बात

Admin Delhi 1
15 Feb 2023 1:46 PM GMT
नॉएडा की सड़कों पर उतरी महिला पुलिस अधिकारी, मार्केट में जाकर लड़कियों से की बात
x

एनसीआर नोएडा न्यूज़: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह द्वारा आज वेलेंटाइन-डे के ²ष्टिगत महिला सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नोएडा जोन में फुट पेट्रोलिंग करते हुए महिलाओं/बालिकाओं के साथ संवाद किया गया एवं उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह ने वेलेंटाइन-डे के दृष्टिगत महिला सुरक्षा व्यवस्था के ²ष्टिगत सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, सब मॉल, जीआईपी मॉल, इन्दिरा मार्केट व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए महिलाओं/बालिकाओं के साथ संवाद किया गया।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान उनके द्वारा महिलाओं/छात्राओ के साथ संवाद करते हुए उन्हे पुलिस हेल्पलाइन नम्बर-112, वूमेन पॉवर लाइन-1090 व महिला हेल्पलाइन-181 के बारे में जागरूक किया गया तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत सम्बन्धित पुलिस अधिकारीगण को सूचना देने के लिए बताया। उनके द्वारा महिला सुरक्षा इकाई में नियुक्त पुलिसकर्मियों को निरंतर गश्त करते रहने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़ी नजर बनाए रखने व महिला संबंधी अपराधों पर रोकथाम लगाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।

संबंधित थाना प्रभारी को निरंतर पेट्रोलिंग करते रहने, स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम व संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्ति और वाहन की सघनता से चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

साथ ही अराजकता फैलाने वाले तत्तों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के लिये सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए की यदि कोई भी अराजकतत्व किसी प्रकार से भी कोई अराजकता फैलाने/हुडदंग करने की कोशिश करता है तो तत्काल हुडदंगीयों पर कठोर कार्यवाही की जाये।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta