दिल्ली-एनसीआर

महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, भाई ने जीजा पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Admin Delhi 1
18 Oct 2022 7:07 AM GMT
महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, भाई ने जीजा पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करना और उनकी जान के दुश्मन बन जाना एक रिवाज सा बन गया है। इसी रिवाज ने एक बार फिर एक विवाहित महिला की जान ले ली। गाजियाबाद की सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहिया नगर के डीएम कॉलोनी की महिला की हत्या हो गई है। आरोप है कि महिला की हत्या दहेज के लिए की गई है। मकान के भीतर महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। महिला के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव: मृतक पूजा के भाई संजय ने बताया कि तकरीबन डेढ़ साल पहले पूजा का विवाह जहांगीर बाद निवासी रामपाल सिंह के पुत्र मदनलाल सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद मदन अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहने लगा। वहां पर पूजा के साथ दहेज के लिए मारपीट की जाती थी। मायके वालों द्वारा कई बार समझाने के बाद भी पूजा के साथ उत्पीड़न नहीं रुका। वह अपनी बहन के साथ रोजाना बात करते थे, तो पूजा अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बताती थी।

परिवार संग पति फरार: संजय ने बताया कि बीते शनिवार की शाम मदनलाल ने उन्हें सूचना दी कि पूजा फांसी से लटककर जान देना चाहती है। संजय ने पूजा से बात कराने को कहा, लेकिन ससुराल वालों ने मना कर दिया। बुलंदशहर के खानपुर में रविवार सुबह जब पूजा के पास उनके घर पहुंचे, तो कमरे में पूजा कर शव जमीन पर पड़ा था। संजय ने पुलिस को इस बात की सूचना दी, तो मदन अपने परिवार के साथ वहां से फरार हो गया। पूजा का 10 महीने का एक बेटा है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story