दिल्ली-एनसीआर

छह साल तक महिला से दुष्कर्म, पति और उसके भाई-रिश्तेदार सभी ने की हैवानियत; तीन बार गर्भपात

jantaserishta.com
28 Nov 2023 4:48 PM IST
छह साल तक महिला से दुष्कर्म, पति और उसके भाई-रिश्तेदार सभी ने की हैवानियत; तीन बार गर्भपात
x

फरीदाबाद : शहर में रहने वाली एक युवती का छह साल तक एक परिवार ने खूब शारीरिक शोषण किया। पहचान छिपाकर न केवल उसके साथ शादी की गई बल्कि आरोपित और उसके भाइयों व रिश्तेदारों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घर की महिलाओं ने तीन बार गर्भपात कराया और मारपीट कर जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता ने 14 लोगों पर आरोप लगाए हैं।

न्याय और आरोपितों पर कार्रवाई के लिए जब युवती पुलिस के पास पहुंची तो कार्रवाई नहीं की गई। मामला प्रदेश के गृह मंत्री के पास पहुंचा, तब पुलिस हरकत में आई। अब आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें एक हिंदू संगठन की पहल पर यह कार्रवाई आगे बढ़ी है, जो पीड़िता के साथ लगा रहा था।

पढ़ाई के दौरान फंसाया अपने जाल में
बल्लभगढ़ की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2017 में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल आते-जाते समय एक युवक पीछा करता था। उसने अपना नाम वीर बताया था, जबकि उसका असली नाम आरिफ था। युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और दोस्ती कर ली।

आरोप है कि अक्टूबर 2017 में नीलम पुल के निकट आरिफ उसे एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसका वीडियो बना लिया और इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप ने इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा।

2019 में भी आरिफ ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। होश आने पर आरोपित ने उसका मतांतरण का सर्टिफिकेट व निकाह नामा दिखाया और बोला कि अब तू उसकी बेगम जोया हो गई है। उसका कहना है कि वो कागजात दिल्ली के साकेत कोर्ट के थे। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया।

आरिफ अपने तीन भाईयों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर जोर देता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसके तीनों भाइयों ने दुष्कर्म किया। आरिफ के दो रिश्तेदार मुर्शली खान व रिजवान खान भी शारीरिक शोषण करते थे। आरीफ के घर में महिलाएं उसके साथ मारपीट करती थी।

31 दिसंबर 2019 को रिजवान खान, मुस्लिम खान व आरिफ खान उसे जान से मारने की नियत से पहाड़ पर ले जाकर गिराना चाहते थे। इस बारे में शिकायत दी गई थी, लेकिन दबाव के चलते पुलिस ने उनका समझौता करा दिया था। इसके बाद घर की महिलाआओ ने मिलकर उसका तीन बार गर्भपात कराया।

जान बचाकर डायल नंबर 112 पर कॉल की, लेकिन पुलिस नहीं आई। वह किसी तरह बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंची, बाद में युवती को बीके अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवती महिला थाना सेक्टर-16 पहुंची, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत नहीं सुनी और उससे उल्टा-सीधा बोलने लगे।

यह मामला हिंदू जागरण मंच के संज्ञान में भी लाया गया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आखिर में पीड़ित पक्ष ने थाने के बाहर होकर रोष जताया। मंच ने यह मामला हरियाणा गृह मंत्रालय तक पहुंचाया, तब जाकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story