दिल्ली-एनसीआर

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कारतूस के साथ महिला यात्री गिरफ्तार

Rani Sahu
2 July 2023 4:50 PM IST
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कारतूस के साथ महिला यात्री गिरफ्तार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक महिला यात्री को 19 जिंदा और चार इस्तेमाल किए हुए कारतूसों के साथ पकड़ा गया है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान यशी सिंह के रूप में हुई है। वह मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने ही वाली थी, तभी सुरक्षा अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।
इस मामले में कुल 19 लाइव राउंड और चार यूज राउंड बरामद किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक महिला का पूरा परिवार एक साथ यात्रा कर रहा था।
यूपी राज्य जीएसटी में तैनात उसके पिता ने कहा कि उनके पास वैध लाइसेंस है। पुलिस अधिकारी ने कहा, इसे अभी भी सत्यापित करने की जरूरत है।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने आईजीआई पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Next Story