दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नोएडा में महिला का मर्डर, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Admin Delhi 1
1 Sep 2022 3:33 PM GMT
एनसीआर नोएडा में महिला का मर्डर, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
x

एनसीआर नॉएडा: नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर-63 में अपने परिवार के साथ रहने वाली 36 साल की महिला की डेड बॉडी उसके घर में पड़ी हुई मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय पुलिस टीम पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। महिला के शरीर पर वार करके उसको मौत के घाट उतारा गया है। जिस समय यह वारदात हुई। उस समय महिला के बच्चे स्कूल गए हुए थे और महिला का पति नौकरी पर गया हुआ था। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वारदात के समय स्कूल गए थे बच्चे: सेंट्रल नोएडा के डीसीपी राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-63 थाना क्षेत्र अंतर्गत छिजारसी में 36 साल की एक महिला की डेड बॉडी मिली है। शुरुआती जांच में आशंका जाहिर की गई है कि महिला की हत्या गुरुवार की सुबह हुई है। महिला की पहचान अयोध्या मूल निवासी के रूप में हुई है। जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया। उस समय महिला का पति नौकरी का गया हुआ था और उसके 3 बच्चे स्कूल गए हुए थे। महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

जांच के लिए 2 टीमों का गठन: डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रतीत हो रहा है कि महिला की।हत्या किसी करीबी ने की है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। इस घटना के खुलासे के लिए 2 टीमों का गठन किया गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके का मुआयना किया गया।

Next Story