दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नॉएडा में एक महिला ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उजागर होने के बाद किया सुसाइड

Admin Delhi 1
28 Nov 2022 11:14 AM GMT
एनसीआर नॉएडा में एक महिला ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उजागर होने के बाद किया सुसाइड
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा में एक महिला ने जान दे दी। उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पति को पता लग गया था। घटना थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के छलेरा गांव की है। यहां रहने वाली एक महिला ने पंखे से फंदा लगा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि पायल पत्नी मयंक की उम्र 26 वर्ष थी। वह छलेरा गांव में गली नंबर- 3 में रहती थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को पायल ने अपने घर में छत के पंखे से फंदा लगा लिया। उसके पति और अन्य लोगों ने उसे फंदे से उतारकर नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं छलेरा गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि महिला का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। जिसका उसके पति को पता लगा गया। पति ने उसके मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वालों ने महिला को लताड़ा था। तीन बच्चों की मां होने के बावजूद तुम क्या कर रही हो। इस बात से महिला बहुत परेशान थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Next Story