दिल्ली-एनसीआर

अस्पताल में महिला से दरिंदगी: पानी के बहाने तीसरी मंजिल पर भेजा,अकेला देख किया दुष्कर्म,

Tara Tandi
3 Sept 2023 7:34 PM IST
अस्पताल में महिला से दरिंदगी: पानी के बहाने तीसरी मंजिल पर भेजा,अकेला देख किया दुष्कर्म,
x
हरियाणा के पलवल जिले में बेटे के इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल आई महिला के साथ पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। आरोप है कि आरोपी ने अस्पताल की तीसरी मंजिल पर ठंडा पानी लेने के लिए भेज दिया और उसके पीछे जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
Trending Videos
थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के अनुसार, चांदहट थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की गांव निवासी जयप्रकाश के साथ अच्छी दोस्ती थी। उसके तीन बेटी व तीन बेटे हैं।
उसके पति के बीमार होने का फायदा उठाकर आरोपी जयप्रकाश ने उसके साथ संबंध बना लिए। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे, जिसके दस्तावेज भी तैयार करवा लिए थे। इसी दौरान उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई। वह बेटे को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आई और दाखिल करा दिया। बीती 21 अगस्त को जयप्रकाश उसके बेटे को देखने के लिए अस्पताल आया।
जय प्रकाश के आने के बाद पीड़िता अपने बेटे के लिए ठंडा पानी लेने के लिए जाने लगी। जयप्रकाश ने ठंडा पानी तीसरी मंजिल पर बताया। पीड़िता जब अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पहुंची तो आरोपी वहां पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया।
थाना पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर को सौंपी गई है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगी हुई है।
Next Story