दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के उत्तम नगर से महिला 60 लाख रुपए के ड्रग्स के साथ पकड़ी गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
26 Feb 2022 9:48 AM GMT
दिल्ली के उत्तम नगर से महिला 60 लाख रुपए के ड्रग्स के साथ पकड़ी गिरफ़्तार
x

राष्ट्रीय राजधानी में करीब 60 लाख रुपये की हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में 40 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तम नगर के ओम विहार निवासी सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से कुल 60.87 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है और 31,167 रुपये नकद बरामद की गयी है. पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने बताया कि हेरोइन की आपूर्ति की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर सुनीता को ओम विहार फेज-5, उत्तम नगर के पास से सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सुनीता ने खुलासा किया कि उसने संतरा नाम की एक अन्य महिला से हेरोइन खरीदी थी।

Next Story