दिल्ली-एनसीआर

महिला और उसकी दो बेटियों ने कर ली खुदकुशी, तीनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिलीं

jantaserishta.com
22 May 2022 8:14 PM IST
महिला और उसकी दो बेटियों ने कर ली खुदकुशी, तीनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिलीं
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली के वसंत विहार इलाके के वसंत अपार्टमेंट में शनिवार रात एक महिला और उसकी दो बेटियों ने खुदकुशी कर ली। तीनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिलीं। कमरे में तीन अंगीठी जल रही थीं और पास ही एक गैस सिलेंडर खुला हुआ था।

आशंका है कि उनका इरादा कमरे को आग के हवाले करना था, लेकिन आशंका है कि इससे पहले ही दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मौत के कारणों का खुलासा किया गया है। हालांकि पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान महिला के पति की मौत हो गई थी। उसके बाद से महिला की तबीयत काफी खराब रह रही थी। महिला ज्यादातर बिस्तर पर रहती थी। इसकी वजह से उनके साथ-साथ उनकी दो बेटियां भी अवसाद में थीं। मृतकों की शिनाख्त मंजू और उसकी दोनों बेटियों अंशिका और अंकू के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात 8.55 बजे सूचना मिली कि वसंत अपार्टमेंट के हाउस नंबर 207 में रहने वाले दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने देखा कि दरवाजे और खिड़कियां चारों तरफ से बंद हैं।
पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा को खोला। कमरे के बाहर गैस सिलेंडर को खुला पाया। पास ही एक सुसाइड नोट रखा हुआ था। अंदर के कमरे में जाने पर एक महिला और दो युवतियां विस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। कमरे में तीन छोटी-छोटी अंगीठी रखी हुई थीं।
जांच करने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई है। जांच में पता चला कि महिला के पति का अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद से पूरा परिवार अवसाद में था। मंजू बीमारी की वजह से विस्तर पर थी।
वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला के पति एक चार्टड अकाउंटेंट के सहायक का काम करते थे। कोरोना महामारी के दौरान परिवार ने कुछ रिश्तेदारों से पैसे लिए थे। पति की मौत के बाद वह पैसा वापस नहीं कर पा रही थीं। इस वजह से तीनों काफी परेशान थीं।
पुलिस ने तीनों शवों को सफदरजंग अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हो पाएगा कि इन लोगों की मौत दम घुटने से हुई है या फिर इन लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story