दिल्ली-एनसीआर

चार माह के भीतर नोएडा डिपो में शुरू होंगी तीन सुविधाएं, नई बसें मिलना भी शामिल

Admin Delhi 1
21 Jun 2022 5:16 AM GMT
चार माह के भीतर नोएडा डिपो में शुरू होंगी तीन सुविधाएं, नई बसें मिलना भी शामिल
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर 35 मोरना स्थित नोएडा डिपो का कायाकल्प करने की तैयारी है। डिपो में तीन सुविधाएं शुरू होंगी। यह सुविधाएं चार माह के भीतर शुरू करने की तैयारी है। इसमें एसी प्रतीक्षालय, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले और नई बसें मिलना शामिल है।

नोएडा डिपो में बुलंदशहर, आगरा, मेरठ, मथुरा, बिजनौर, हाथरस, एटा, कासगंज, लखनऊ, आयोध्या समेत तमाम शहरों के लिए बसें चलती हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि डिपो से बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कई सुविधाएं डिपो में शुरू होनी थी लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण इन पर विराम लग गया था। अब एक बार फिर से सुविधाओं पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि चार माह में डिपो को 50 साधारण बसें मिलेंगी। सभी बसें सीएनजी चलित होंगी। इसके अलावा दस एसी बसें भी मिल सकती हैं, क्योंकि डिपो के पास में अपनी एसी बसें नहीं हैं। बसों के आवागमन के समय और गंतव्य आदि की जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगेगा। एसी प्रतीक्षालय का प्रस्ताव भी है। इसमें यात्रियों के रुकने, शौचालय आदि सुविधा होगी। अभी सामान्य प्रतीक्षालय है।

Next Story